Friday, 13 January 2017

जीवन का एक सच

इन्सान अपनी ईच्छाओं का त्याग करता है, और पुरी जिन्दगी नौकरी, ब्यपार और धन कमाने में बिता देता है। 60 वर्ष की ऊम्र के बाद, जब वो रिटायर्ड {Retired} होता है तो उसे उसका फन्ड {Funds} मिलता है। या बैंक  बैलेंस  होता हैं  तब तक जीवन  बदल चुकी होती है, परिवार को चलाने वाले बच्चे आ जाते हैं क्या इन बच्चों को इस बात का अन्दाजा लग पायेगा की इस फन्ड, या बैंक बैलेंस के लिये, कितनी इच्छायें अधूरी रही होगी हैं?, कितनी तकलीफें झेली होंगी ?,कितनें सपनें अधूरे रहे होंगे?  अपनी सारी जिन्दगी घर से बाहर रहकर पैसे कमाने में लगा दी और जब वह कुछ करने लायक नहीं रहे तो अपने घर वापस आ जाते हैं। ऐसे पैसे किस काम के जिसे पाने के लिये पूरी जिन्दगी लगाई जाय और उसका इस्तेमाल खुद न कर सके। “इस धरती पर कोई ऐसा आमीर अभी तक पैदा नहीं हुआ जो बीते हुए समय को खरीद सके।"हमेशा सकारात्मक सोच रखें और अपनी जीवन को अपनी तरह से अपने अंदाज में जियें। ------ये सब मैं ने कही पढ़ा था   

ये मेरा सोच है----"आपके के लिए कोई क्या सोचता हैं ये कोई मायने नही रखता हैं 
                           लेकिन आप आपने बारे में क्या सोचते ये मायने रखता है" 

Saturday, 31 December 2016

जीवन एक ऐसी मंजिल है

जीवन एक ऐसी मंजिल है जिस पर चलने के लिए किसी न किसी की जरुरत होती है फिर चाहे वह आपका कोई दोस्त हो या पत्नी हो.
ज़िंदगी बहुत छोटी  है। इसका एक-एक पल अनमोल है। यह खूबसूरत समय दोबारा मिले ना मिले। इससे पहले कि देर हो जाए, जीवन का आनंद उठाना शुरू कर दीजिए। अपनी छोटी- छोटी सफलताओं पर खुशियाँ मनाए। निजी जीवन और Professional जीवन में संतुलन बनाए रखिए। परिवार के लिए वक्त निकालिए। सफलता में अच्छी सेहत, जीवन के लिए ऊर्जा अच्छा होने का एहसास और मन की शांति हो आखिर, "संतुलन बनाने का नाम ही तो ज़िंदगी है।" जो जितनी कुशलता से यह संतुलन बना लेता है, जीवन में वह उतना ही सफल और प्रसन्न रहता है। यदि  ऐसा करने में सफल होते हैं तो आपकी तमाम समस्याएं, समस्या नहीं रहेंगी। आप में मुस्कराते हुए उसका सामना करने की शक्ति आ जाएगी। जीवन खुशियों से भर जाएगा। आपको अधिक संतुष्टि और आत्म सम्मान मिलेगा




Sunday, 24 March 2013

जीवन के मन्त्र !!

पत्नी दिन-रात एक करके पति  को ईमानदारी और समर्पण से संभालती है पत्नी की  पसंद-नपसंद का ख्याल रखना, उसे खुश रखना पति का कर्तव्य है।
जब भी पत्नी   कुछ बात कर रही हो तो  पति  कितने भी व्यस्त क्यों न हों,  कुछ काम छोड़ उसकी बातो को  ध्यान से सुनें। पत्नी -पति  का ध्यान चाहती है। लेकिन पति -पत्नी की बात पर ध्यान देने की बजाय टीवी देखने में मग्न या किसी अन्य काम में डूबे रहते हैं। इससे पत्नी को महसूस होता है कि  पति उसकी परवाह नहीं करते हैं।

** इसलिए चाहिए की पति क्या करे और क्या न करे !!

1. ऑफिस से घर आकर पत्नी  पूछें कि आपका  दिन कैसे बीता और  क्या किया ताकि उन्हें लगे कि पति को उनकी  फिक्र रहती है।
2. ऑफिस से लौटने में देर हो सकती है तो पत्नी को  जरूर फोन कर दें ताकि वह चिंता न करती रहे।
3. सप्ताह में कम से कम एक बार उसे बाहर घुमाने ले जायें।
4. समय-समय पर पत्नी  को छोटे-छोटे उपहार देते रहें।
5. पत्नी  की जन्म दिन  कभी न भूलें।
6. परिवार वालो  को महत्ता दें पर पत्नी की उपेक्षा न करें। दोनों के बीच एक संतुलन बनाए रखें।
7.  रिश्ते में थोड़ी-बहुत तकरार होती है। तकरार के समय को  समझदारी से निपटें ताकि तकरार इकरार बन जाए।
***** वैवाहिक जीवन में एक -दूसरे को समझने की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए सहन करना, माफ करना, भूल जाना और क्रोधित न होना ही जीवन को अच्छा  बनता है *****

Saturday, 9 March 2013

प्यार जिंदगी है

प्यार जिंदगी है
मै भी किया बचपन से ले कर आज तक प्यार, पता है प्यार अँधा होता है ,एक  माँ  अपने बेटे से  करती है और फिर वही बेटा  अपनी  पत्नी से,फिर वही पत्नी उसके बेटे से...बड़ा अजीब लगता है  सुनने में,  प्यार क्या होता है?  जिसे प्यार करो उसकी फ़िक्र  होती है, उसकी चिंता होती है , उसकी बहुत याद आती है  ,प्यार को तो महसूस किया  जाता है , प्यार कभी भी एक तरफ प्यार नही होता ,सामने वाला भी आपसे उमीद करता की आप भी बदले में उसे तोड़ा बहुत प्यार दे, उसकी भावनाओ की काद्रा करे , उसे समझे , उसके साथ हर सुख और दुख बाटे ,जिंदगी में  उसका साथ दे ,एक दूसरे के लए जीने का मक़सद बने ,एक दूसरे के हम सफ़र बने ,
जब दो दिल आपस मे मिलते है तो  जिंदगी बहुत अच्छी लगने लगती है, सफलता  कदम चूमने लगते  है,एक दूसरे के लए प्रेरणा स्त्रोत  बनते हैं ये होता है सच्चा प्यार..

***किसी  से इतना प्यार या  दिल नही लगाना चाहिए की , उसके बिना जी ना सके और  जिंदगी बेकार हो जाए, ***


लेकिन  आज क्या हो रहा है एक दुसरे पर सक करते है और रिश्ता सिर्फ मतलब के लिए रहा जाता है ???

Monday, 18 February 2013

प्यार

यह प्यार ऐसी चीज है जो कभी भी हो जाता है. प्यार की इसी बिमारी की वजह से  इसे सबसे खराब मर्ज कहते हैं. यह प्यार दर्द देता है तो दवा भी खुद ही करता है. बड़ा अजीब है ना. लेकिन क्या करें प्यार एक ऐसी बिमारी है जिससे सभी दूर तो रहना चाहते हैं लेकिन ऐसा कोई नहीं है जो इस बिमारी में पड़ना भी नहीं चाहता. सभी जानते हैं कि यह आग का दरिया है लेकिन इस आग के दरिए में भी सभी नंगे पांव ही चलना चाहते हैं.


 यह प्यार कभी कहीं भी हो सकता है तो इसलिए जरूरी है कि इस प्यार को महसूस किया जाए. कभी स्कूल के समय में प्यार हुआ है, या फिर ट्यूश्न में किसी लड़की पर क्रश हुआ है. कई बार ऐसा होता है कि हमें प्यार तो हो जाता है लेकिन हम उस प्यार को पहचान नहीं पाते.


वह शुरूआत है जो इंसान को एक लंबे समय तक उसके दिल में सुखद  अहसास की तरह रहती है. कई बार   कह पाते हैं कि उन्हें किससे प्यार है लेकिन बहुत से लोग नहीं कह पाते.

 स्कूल में प्यार: अक्सर दुनिया के 90 प्रतिशत प्यार के बीज स्कूलों में ही फूटते हैं. वैसे स्कूल में होने वाला प्यार बहुत हद तक मात्र आकर्षण का नाम होता है लेकिन एक बात याद रखिए कि यही प्यार है जो बिना किसी स्वार्थ के होता है.
ट्यूशन में प्यार: ट्यूशन में यूं तो लोग एक्सट्रा पढ़ाई के लिए जाते हैं लेकिन इस एक्सट्रा के अंदर एक अहम चीज प्यार भी ना जानें कब जुड जाती है पता ही नहीं चलता. ट्यूशन में आने वाली लड़की के घर का पता लगाना उसका फोन नंबर पता करना आदि ऐसी निशानियां हैं
राह चलते दिखे जब कोई: राह चलते  ना जानें कितने चेहरों को देखते हैं इनमें से बहुत कम ही होते हैं जिनकी परछाई हमारे दिमाग में बैठ जाती है. दिल में बार बार यह आवाज उठती है कि काश किसी तरह किसी बहाने इससे बात हो जाए.

Tuesday, 22 January 2013

जीवन का सच

जीवन एक प्यारा बंधन है । हमने अक्सर देखा है की लोग बहुत जल्दी ही मुस्किलो से हार जाते है । अगर जीवन में मुस्किल न हो तो जीवन  किस काम का आख़िर जिन्दगी का असली मजा तो तभी आता है जब हम मुस्किलो का सामना करते हुए आगे बढ़ते है । कितने प्यार से भगवान ने इस संसार को बनाया फिर उसने हम  लोगो बनाया , प्यार  सबसे अच्छा रिश्ता  है जो  समस्त मानवजाति को जोड़े रखा है

दोस्त और  दुश्मन को कभी विस्वास दिलाने की ज़रूरत नही होती है

क्योंकि दुश्मन कभी यकीन नही करेगा, और दोस्त कभी शक नही करेगा

 जब में किसी को दुखी देखता हूँ  तो मुझे बहुत दुःख होता की आख़िर कोई दुखी क्योँ होता है आख़िर दुखी होने से क्या हमें हमारे प्रश्नों  का उत्तर मिल जाता है । जबकि हम जानते है की हर प्रसन का उत्तर होता है ।

Sunday, 1 July 2012

जीवन एक यात्रा है और हम सब यात्री !

नमस्ते ! मै सुरेन्द्र !
जीवन एक यात्रा है और हम सब यात्री !
इस यात्रा में यात्री मिलेंगे कुछ दोस्त बन कर यात्रा पूरा करेंगे तो कुछ एक छोटी सोच को लेकर मतलब झगड़कर के लेकिन यात्रा तो सब का पूरा होता है यात्रा के बाद जो बदलाव होता है वो होता है जीवन में की गयी कमाई ! जब हम यात्रा में बस दो पल के लिए एक दुसरे से मिलते है तो फिर हम दोस्त बन कर कियो नहीं रह सकते है इस दो पल में
क्योकि आज जरूरत है दोस्त बन के रहने की,  झगड़कर किसी का उनती नहीं हो सकता है

 
जीवन की इस यात्रा में सब से दोस्त बन के मिलो दोस्त बनाने से किसी को किसी तरह का समस्या नहीं होता है हर एक नए दोस्त एक नयी जीवन का बिचार देता है एक बिछड़ता दोस्त आनुभव देता है लेकिन कपटी दोस्त सीख !

"किसी ब्यक्ति का संस्कार ही दिखता है  समाज में की कोन कितना अच्छा है"